fbpx
MUMBAI-CORONA-Community-transmission

महाराष्ट्र में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन ?

कोरोना वायरस केसों के मामले में देश में महाराष्ट्र सबसे आगे है। मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन (थर्ड स्टेज) के कुछ सबूत हैं।

MUMBAI-CORONA-Community-transmission

महाराष्ट्र डिजीज सर्विलांस ऑफिसर डॉक्टर प्रदीप आवटे ने कहा, ”हमें मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के क्लस्टर केस मिल रहे हैं। ना केवल मुंबई बल्कि महाराष्ट्र के कुछ दूसरे हिस्सों में भी कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के सबूत मिले हैं। लेकिन संपूर्ण परिदृश्य कल्स्टर केसों का ही है।”

राजधानी मुंबई में कोविड-19 के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को लेकर आवटे ने कहा कि मुंबई का केस देश के दूसरे हिस्सों की तुलना में बहुत अलग है। यह जनसंख्या का घनत्व अधिक है और विशिष्ट सामाजिक-आर्थिक महत्व है।

उन्होंने कहा, ”ना केवल यह महाराष्ट्र की राजधानी है बल्कि इसका सामाजिक आर्थिक स्थान भी देश के दूसरे मेट्रो शहरों से अलग है। इसका जनसंख्या घनत्व अधिक है। प्रति वर्ग किलोमीटर में यहां 20 हजार लोग रहते हैं। यह एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक केस मिल रहे हैं।”

सामुदायिक प्रसार को लेकर डॉ. आवटे ने प्रत्येक केस के गहन विश्लेषण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा, ”हमें हर केस में लिंक खोजना है, यात्रा इतिहास, किसी अन्य के संपर्क में आना और सबकुछ।” 

Dilip Kumar

We want to show India’s truth through this page. India's people, places, politics, business, history, sports and mystery of the truth, trying to get in front of people.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *