fbpx
dr.harshwardhan

भारत सबसे खराब हालात के लिए भी पूरी तरह से तैयार है: डॉ. हर्षवर्धन

मई के महीने में कोरोना के केसों में होने वाली बढ़ोतरी देश के लिए चिंता की वजह बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि कई देशों में जिस तरह की बहुत खराब स्थिति है, उस तरह की स्थिति शायद ही भारत में हो। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बावजूद भी भारत सबसे खराब हालात के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

dr.harshwardhan

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘आज देश में लगभग 56 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। 1800 लोगों की मौत हुई है। 17 हजार लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। 30 प्रतिशत हमारा रिकवरी रेट है। आबादी है 135 करोड़ यानी दुनिया के 20 देशों के बराबर। छोटे देशों में भी हमसे बहुत ज्यादा केस और मौतें हुई हैं। भारत बाकी दुनिया के मुकाबले बहुत अच्छा कर रहा है। लोग सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज एक लैब से 452 लैब बन गईं। आज 80 हजार से टेस्ट रोज कर रहे हैं। हमने 31 मई तक 1 लाख टेस्ट करने की बात कही थी। हम टेस्टिंग के मामले में दुनिया के किसी देश से पीछे नहीं हैं।

खुशखबरी यह है कि हमारे वैज्ञानिक मई में ही ऐंटीबॉडी टेस्ट किट और आरटी-पीसीआर टेस्ट किट भारत में बनाना प्रारंभ कर देंगे। आने वाले समय में इन किट्स का ही इस्तेमाल होगा। उन्होंने यहा भी कहा कि कई जगहों पर वैक्सीन खोजने का काम चल रहा है और कई ह्यूमन ट्रायल तक भी पहुंच गए हैं।

Dilip Kumar

We want to show India’s truth through this page. India's people, places, politics, business, history, sports and mystery of the truth, trying to get in front of people.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *