fbpx
priyanka-gandhi-corona-lockdown

देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है: प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका ने ट्वीट किया, देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो। उन्होंने कहा, मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज हादसे हो रहे हैं, रोज ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे जा रहे हैं। इनके लिए सरकार बसें क्यों नहीं चलवा रही?

priyanka-gandhi-corona-lockdown

उन्होंने कहा, उप्र रोडवेज की बीस हज़ार बसे खड़ी हैं। कृपया इन्हें सड़कों पर उतार दीजिए। इन्हीं श्रमिकों के श्रम से हमारे ये महानगर बने हैं, इन्हीं के श्रम से देश आगे बढ़ा है। भगवान के लिए, इन्हें सड़कों पर ऐसे बेसहारा न छोड़िये। उन्होंने कहा, उप्र की सभी जिला शहर इकाईयों से मेरा आग्रह है कि इन जरूरतमंद लोगों की मदद का कार्य और तेज कर दीजिए। पूरी ताकत लगा दीजिए। यह सेवा का वक्त है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इन हिंदुस्तानी भाइयों के साथ खड़ा है।

प्रियंका ने कहा, पुलिस के भाइयों से एक विनती- मैं समझ सकती हूं कि आप पर काम का दबाव है। आप भी परेशान हैं। मगर आपसे मेरी एक विनती है कि इन बेसहारा लोगों पर बल प्रयोग मत करिए। इन पर वैसे ही, विपत्ति टूटी हुई है। इनकी गरिमा की रक्षा कीजिए।

Dilip Kumar

We want to show India’s truth through this page. India's people, places, politics, business, history, sports and mystery of the truth, trying to get in front of people.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *