
कम उम्र में आपराधिक मानसिकता का उदाहरण बॉयज लॉकर रूम
सोशल मीडिया पर ‘बॉयज लॉकर रूम’ नाम से ग्रुप बनाकर लड़कियों से गैंगरेप का इरादा जताने और उनकी गंदी तस्वीरें शेयर करने का मामला तूल पकड़ चुका है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने इस ग्रुप को घिनौना और आपराधिक मानसिकता वाला बताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस बीच, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस बाबत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दक्षिण दिल्ली के 17-18 साल की उम्र के लड़कों का एक ग्रुप है, जिसका नाम ‘बॉयज लॉकर रूम’ है, जहां कम उम्र की लड़कियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बनाया जा रहा था। मेरे स्कूल के दो लड़के इसका हिस्सा हैं।’ लड़की ने समूह में शामिल लड़कों की सूची और उनके चैट के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया, जहां उन्हें लड़कियों की तस्वीरें साझा करते हुए और उन पर टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है। इस ग्रुप में वे गैंगरेप करने की योजना बनाते भी देखे जा रहे हैं।
इस तरह की आपराधिक मानसिकता वालों को जुवेनाइल की तरह तो बिलकुल नहीं लेना चाहिए।
Leave a Comment