
अफवाह के चलते बांद्रा स्टेशन पर जुटी भीड़ |
24 मार्च को तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा से दिल्ली में मजदूरों के बीच घर वापसी की मची होड़ के बाद किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि ऐसा नजारा फिर कहीं देखने को मिलेगा। लेकिन, आज लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की घोषणा हुई तो फिर वही तस्वीर सामने आई। हां, इस बार इलाका दिल्ली का नहीं, मुंबई का था।

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि ये लोग प्रवासी मजदूर हैं जो अपने घर लौटने की आस में अफवाह के शिकार हो गए।
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया है. विनय दुबे को नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया. लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर भीड़ को गुमराह करने का आरोप है.
Leave a Comment